Move to Jagran APP

लू के थपेड़ों से झुलसी राजधानी

पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं ने राजधानी का तापमान काफी बढ़ा दिया है। लू के थपेड़।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 03:09 AM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 03:09 AM (IST)
लू के थपेड़ों से झुलसी राजधानी
लू के थपेड़ों से झुलसी राजधानी

पटना । पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं ने राजधानी का तापमान काफी बढ़ा दिया है। लू के थपेड़ों से बुधवार को राजधानी दिनभर झुलसती रही। शहर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता ने बताया कि वर्तमान में राजधानी समेत पूरे प्रदेश में गर्म हवा चल रही है। इसके कारण राजधानी का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। कल भी इसमें वृद्धि होने की उम्मीद है। पिछले एक सप्ताह से शहर का तापमान बढ़ रहा है।

सुबह आठ बजे से ही तेज धूप के कारण राजधानी का पारा चढ़ने लगा था। दोपहर तक वातावरण में गर्मी काफी बढ़ गई थी। दो बजे तक गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी होने लगी। राजधानी की हवा में नमी मात्र 12 फीसद रिकॉर्ड की गई। नमी काफी कम होने के कारण ही लोगों को जलन महसूस हो रही थी। सूर्यास्त के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

: स्कूली बच्चों को काफी परेशानी :

भीषण गर्मी से सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। सुबह जब वे स्कूल गए थे तो वातावरण में नमी थी। जब दोपहर एक बजे स्कूल से बाहर निकले तो ऐसा लग रहा था कि गर्म हवाएं चेहरा झुलसा देंगी। छुट्टी के बाद धूप में खड़े वाहन में बैठना किसी सजा से कम नहीं था। यही नहीं घर पहुंचने पर ऐसा लग रहा था कि पंखे भी मानों आग उगल रहे हों।

30 के बाद आएगी तापमान में गिरावट :

मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर के अनुसार 30 अप्रैल तक वातावरण में गर्मी बनी रहेगी। उसके बाद तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। एक या दो मई को आकाश में बादल छा सकते हैं। बारिश भी हो सकती है।

पूर्वी बिहार में बढ़ी गर्मी :

पिछले तीन-चार दिनों की बारिश के बाद बुधवार को उत्तर-पूर्वी बिहार में गर्मी काफी बढ़ गई है। भागलपुर में 41.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहां से कम गया का तापमान रहा। गया में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.