16 साल के दुल्हे को मिली 26 साल की दुल्हन, दुल्हे ने किया ये काम....जानिए
अपने से 10 वर्ष अधिक उम्र की लड़की से घरवालों ने लड़के की जबरन शादी करा दी। इसे लेकर वह हमेशा डिप्रेशन में रहता था। जब-जब वह अपनी पत्नी को देखता, उसे परेशानी होती। लेकिन, किसी से कुछ नहीं कह पा रहा था। सदमे में आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली।
कटिहार। अपने से 10 वर्ष अधिक उम्र की लड़की से घरवालों ने लड़के की जबरन शादी करा दी। इसे लेकर वह हमेशा डिप्रेशन में रहता था। जब-जब वह अपनी पत्नी को देखता, उसे परेशानी होती। लेकिन, किसी से कुछ नहीं कह पा रहा था। इस सदमे में आखिरकार उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के काठघर, दुर्गापुर गांव के चुनारी टोला की है। वहां मृतक किशोर रिदय मंडल की शादी 26 अप्रैल को बगल के ही टोला के बलराम चुनारी की पुत्री से जबरन यह कहकर करा दी गई कि उसका लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रिदय इससे इंकार करता रहा। लड़के के परिवार वाले भी कहते रहे कि रिदय की उम्र महज 16 साल है। परंतु समाज के दबाव में दोनों की शादी करा दी गई।
इस शादी के बाद वह खिन्न रहने लगा। उसने बातचीत करना कम कर दिया, खाना भी नहीं खाता था, उदास रहता था। अंतत मंगलवार की देर रात मौका मिलते ही उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी।
प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें घटना की सूचना दी थी, लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने या शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।