मिस्ड कॉल से हुआ ईश्क, पकड़ी गई तो बोली- प्यार किया तो डरना क्या
लड़की को लड़के का मिस्ड कॉल आया और बातों का सिलसिला चल पड़ा। बात प्यार, फिर भागकर शादी तक जा पहुंची। लेकिन, लड़की के पिता ने अपहरण का मुकदमा किया तो दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया।
किशनगंज [जेएनएन]। मिस्ड कॉल से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। फिर मुलाकातों के साथ इश्क की गाड़ी दौड़ पड़ी। दोनों ने भागकर शादी कर ली। इस बीच लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण की एफआइआर दर्ज करा दी। सोमवार को पुलिस ने जब दोनों को किशनगंज से पकड़ा तो लड़की बोली कि प्यार किया है तो डरना किस बात का? लड़की नालंदा के रहुई की रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार लॉटरी के अवैध कारोबारी रोहित को मिस्ड कॉल के माध्यम से एक लड़की से जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे। लड़की रोहित की चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसकर उससे प्यार करने लगी। बीते 13 अप्रैल को दोनों घर से भाग गए। दोनों ने किशनगंज जाकर शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: लालू नाम से लड़कियों को फंसा करता था रेप, सेक्स रैकेट के भी जुड़े हैं तार!
इधर, लड़की के पिता ने बटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद हरकत में आई नालंदा पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर उनका पता लगाया। पुलिस ने किशनगंज के सुभाषपल्ली कबीर चौक से दोनों को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: लालू नाम से लड़कियों को फंसा करता था रेप, सेक्स रैकेट के भी जुड़े हैं तार!