Move to Jagran APP

Padma Awards 2020: जॉर्ज व वशिष्‍ठ बाबू समेत 8 हस्तियों को पद्म सम्‍मान, नीतीश ने दी बधाई

Padma Awards 2020 गणतंत्र दिवस पर देश के प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण पद्श्री समेत अन्‍य पुरसकारों को देने की घोषणा हुई है। इसमें बिहार से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 10:14 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 10:45 PM (IST)
Padma Awards 2020: जॉर्ज व वशिष्‍ठ बाबू समेत 8 हस्तियों को पद्म सम्‍मान, नीतीश ने दी बधाई
Padma Awards 2020: जॉर्ज व वशिष्‍ठ बाबू समेत 8 हस्तियों को पद्म सम्‍मान, नीतीश ने दी बधाई

पटना, राजेश ठाकुर। Padma Awards 2020 : गणतंत्र दिवस पर देश के प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्श्री समेत अन्‍य पुरसकारों को देने की घोषणा हुई है। इसमें बिहार व यहां से जुड़े कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हैं। इसमें दो प्रमुख नाम बिहार से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस व बिहार का नाम रोशन करने वाले गणितज्ञ वशिष्‍ठ नारायण सिंह शामिल हैं। दोनों प्रमुख हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्‍कार दिए गए हैं। बिहार से जुडृे एक काे पद्म विभूषण तो सात हस्तियों काे पद्म श्री दिए गए। उधर, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्म सम्‍मान वाले विभूतियों को बधाई दी है। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद रहे जाॅर्ज फर्नांडिस को पद्म विभूषण से नवाजा है। यह पुरस्‍कार उन्‍हें मरणोपरांत दिया गया है। इनके अलावा, गणितज्ञ वशिष्‍ठ नारायण सिंह को भी मरणोपरांत पुरस्‍कार दिया गया है। वशिष्‍ठ बाबू को पद्म श्री से नवाजा गया है।  बता दें कि जॉर्ज साहब का निधन पिछले साल 29 जनवरी 2019 को हुआ था। वहीं, गणितज्ञ वशिसष्‍ठ बाबू का देहांत दो माह पहले 14 नवंबर 2019 को हुआ था।  

जॉर्ज फर्नांडिस और वशिष्‍ठ नारायण के अलावा बिहार की कई अन्‍य हस्तियों को अपने-अपने क्षेत्र में नाम रोशन के लिए पद्म श्री पुरस्‍कार देने की घोषणा हुइ है। इनमें साइंस के क्षेत्र में सुजॉय कुमार गुहा, समाज सेवा के क्षेत्र में विमल कुमार जैन व रामजी सिंह, कला के क्षेत्र में शांति जैन व श्याम सुंदर शर्मा तथा चिकित्‍सा के क्षेत्र में डॉ शांति रॉय प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. जार्ज फर्नांडीस, स्व. सुषमा स्वराज एवं स्व. अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्मविभूषण एवं स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री मिलने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने बिहार के सुजय कुमार गुहा, विमल कुमार जैन, डॉ शांति राय, शांति जैन, श्याम सुंदर शर्मा एवं रामजी सिंह को भी पद्मश्री मिलने पर भी बधाई दी है। 

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह व जदयू नेता छोटू सिंह आदि ने भी सभी पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.