फ्रांस के 17 अतिथि पहुंचे तख्त साहिब
पटना सिटी : भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति हमेशा से विदेशियों को आकर्षित करती रही है। गुरु
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 01:05 AM (IST)
पटना सिटी : भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति हमेशा से विदेशियों को आकर्षित करती रही है। गुरुवार को फ्रांस के 17 अतिथि तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे। महिला-पुरुष के इस दल ने गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां की धार्मिक इतिहास को जाना। आसपास के क्षेत्रों में घूमे। गाइड हीरालाल ज्योति ने बताया कि दिल्ली, आगरा, खजूराहो, वृंदावन समेत अन्य ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल घूमने के बाद इस दल ने सोनपुर मेला का भी आनंद उठाया। 28 को यह कोलकाता के लिए रवाना हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें