समान काम के लिए मिले समान वेतन
बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले होम गार्ड के जवानों ने सोमवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।
पटना। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले होम गार्ड के जवानों ने सोमवार को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर समान काम-समान वेतन की मांग की। संघ ने सरकार से सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू करने की मांग की।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष कन्हैया राय, महासचिव सुदेश्वर प्रसाद, सचिव राम विनय वर्मा सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि होम गार्ड के हड़ताल से विधि-व्यवस्था खराब हो रही है, लेकिन सरकार को परवाह नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गृह रक्षकों का अब धैर्य टूट रहा है। 24 मार्च को राष्ट्रपति का आगमन पर घेराव करने से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेता प्रेम कुमार, जन अधिकार पार्टी और सीपीआइ के नेताओं ने संघ की मांगों का समर्थन किया है।