चिन्हित होंगे बिना स्वीकृत पद पर नियोजित कर्मी
पटना। पटना नगर निगम, जलापूर्ति शाखा, विघटित पटना क्षेत्रीय विकास प्राधिकार में कई ऐसे कर्मच
By Edited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 03:07 AM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 03:07 AM (IST)
पटना। पटना नगर निगम, जलापूर्ति शाखा, विघटित पटना क्षेत्रीय विकास प्राधिकार में कई ऐसे कर्मचारी हैं जो बिना स्वीकृत पद पर नियोजित हैं। इनकी पहचान करने का आदेश नगर आयुक्त जय सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया है। नगर आयुक्त ने शनिवार को जारी आदेश में सेवानिवृत्त सहायक अभियंता अजय कुमार सिन्हा का उदाहरण दिया है। जो बिना स्वीकृत पद के विरुद्ध नियुक्त हुए व 28 वर्षो की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। नगर आयुक्त ने इस उदाहरण से यह दर्शाया है कि पटना नगर निगम की कार्मिक शाखा स्थापित नियमों के विरुद्ध कार्यरत नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें