एयरपोर्ट पर छाया रहा जंगलराज का मुद्दा
पटना। स्थानीय जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सूबे में जंगल राज का मुद्दा
पटना। स्थानीय जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सूबे में जंगल राज का मुद्दा छाया रहा। भाजपा नेताओं ने आइपीएस अधिकारी पर बीती रात राजधानी में अपराधियों द्वारा गोली चलाए जाने की घटना को जंगलराज करार दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में जंगलराज स्थापित हो गया है। इसे समाप्त करने के लिए राज्यवासी बिहार में एनडीए की सरकार लाएं। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जंगलराज का सफाया कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार में जंगलराज दिखने लगा है। लोगों की सुरक्षा करने वाला खुद असुरक्षित है। अब बिहार के लोग जंगलराज को बर्दास्त नहीं करेंगे। प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के लालू प्रसाद से मिलने के बाद से कानून का राज समाप्त हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि जंगलराज से राज्य की जनता भयभीत है। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है।