दिल्ली से भी बुरा हाल होगा भाजपा का
पटना। कांग्रेस नेता सचिन पायलट का मानना है कि बिहार में भाजपा की स्थिति दिल्ली चुनाव से भी ब
By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 02:53 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 02:53 AM (IST)
पटना। कांग्रेस नेता सचिन पायलट का मानना है कि बिहार में भाजपा की स्थिति दिल्ली चुनाव से भी बुरी होने वाली है। दावा किया कि नीतीश कुमार को दोबारा मुख्यमंत्री बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। शुक्रवार को पायलट बिहार में महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। कहा कि हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार अभियान में अपने डेढ़ साल के कामकाज का हिसाब देंगे। लोकसभा चुनाव में किए गए वादे, रोजगार के अवसर पर बोलेंगे, लेकिन वे शैतान पर बोल रहे हैं। देश में कमरतोड़ महंगाई है। 150 रुपये में एक किलो दाल मिल रही है। प्याज थाली से गायब हो गई है। प्रधानमंत्री को महंगाई कम करने पर बोलना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें