Move to Jagran APP

लू की लहरों से झुलसी राजधानी

- तेज धूप व गर्म हवा से परेशान रहे लोग - घरों में भी राहत नहीं, पंखे उगल रहे आग।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 03:03 AM (IST)
लू की लहरों से झुलसी राजधानी
लू की लहरों से झुलसी राजधानी

पटना : तेज पछुआ चलने से राजधानी की हवा काफी गर्म हो गई है। शुक्रवार को तेज धूप एवं गर्म हवा के कारण राजधानी का पारा 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गया राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, वहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा। शनिवार को मौसम में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता के अनुसार पश्चिम से आने वाली तेज हवा ने राजधानी के वातावरण को काफी गर्म कर दिया है। राजधानी का पारा शुक्रवार को 41 का आंकड़ा पार कर गया। शहर में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में शुक्रवार को मात्र 22 फीसद नमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से राजधानी के आकाश में बादल छा सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गया राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का पूर्वी भाग भी काफी गर्म रहा। भागलपुर में भी अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी में सुबह आठ बजे ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। दोपहर में हवा इतनी गर्म हो गई कि लोग सड़क पर निकलने से परहेज करते रहे। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। घर से बाहर निकलने पर लगता था मानो चेहरा झुलस जाएगा। सूर्यास्त होने के बाद भी लोगों को गर्म हवा से राहत नहीं मिल रही थी। घरों में लगे पंखे भी आग उगल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.