मोदी में पंडित नेहरू की छवि देख रहे डॉ जगन्नाथ मिश्र
कांग्रेस शासन काल में तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके डा. जगन्नाथ मिश्र अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू
पटना। कांग्रेस शासन काल में तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके डा. जगन्नाथ मिश्र अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की छवि देख रहे हैं। इसलिए कि मोदी राष्ट्रीय राजनीति को नई ऊंचाई देने के लिए क्षेत्रीय राजनीति को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनाव में उन्हें कामयाबी मिली है। डा. मिश्र ने कहा कि इन दोनों राज्यों में लोगों ने किसी क्षेत्रीय दल के स्थापित नेताओं को महत्व नहीं दिया। मोटे तौर पर कहा जा सकता है कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा भी कांग्रेस के रास्ते पर चलती नजर आ रही है। 1उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी सर्वमान्य छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आजादी के बाद पंडित नेहरू ने भी यही कोशिश की थी। पंडित नेहरू की तरह मोदी भी अपनी राष्ट्रीय छवि के आधार पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं। 1 डा. मिश्र ने कहा कि देश के लिए और अपनी छवि बनाने के लिए भी मोदी के पास विकास के नारा के अलावा कोई विकल्प नहीं है। आज राष्ट्र के सामने असली मुद्दा विकास का है। एक गलत कदम देश की एतिहासिक प्रक्रिया को रोक देगी। देश बिखर भी सकता है। धर्म के आवरण में सांप्रदायिकता तबाही ला सकती है। राष्ट्रवाद का तकाजा है कि हम सांप्रदायिकता को चुनौती के रूप में स्वीकार करें। आंखों में आंखें डालकर इसका सामना करें।