Move to Jagran APP

दवा लेनी आयी महिला के साथ डॉक्टर ने किया ये शर्मनाक काम, हुआ गिरफ्तार

राजधानी पटना में इलाज कराने आयी एक महिला के साथ डॉक्टर ने छेड़खानी की। महिला की शिकायत के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 06:51 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 11:54 PM (IST)
दवा लेनी आयी महिला के साथ डॉक्टर ने किया ये शर्मनाक काम, हुआ गिरफ्तार
दवा लेनी आयी महिला के साथ डॉक्टर ने किया ये शर्मनाक काम, हुआ गिरफ्तार

पटना [जेएनएन]। राजधानी पटना में इलाज करवाने आयी एक महिला के साथ डॉक्टर ने छेड़खानी की। उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। महिला की शिकायत के बाद अरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

loksabha election banner

घटना पटना के राजीव नगर रोड नंबर 6 की है। बुधवार की शाम महिला अपने भाई के लिए दवा लाने होम्योपैथी डॉक्टर विमल किशोर झा के क्लिनीक में गई थी। डाॅक्‍टर ने अकेला देख महिला का हाथ पकड़ लिया और अश्‍लील हरकत करने लगा। 

55 वर्षीय डॉक्टर महिला के साथ छेड़खानी और गंदी-गंदी बातें करने लगा। महिला डॉक्‍टर की गलत नियत को भॉपकर किसी तरह वहां से भाग निकली और घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी। 

राजीवनगर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.