डीएम ने नगर आयुक्त को खटाल हटाने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शहरी क्षेत्र से अवैध खटाल हटाने का निर्देश दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 03:05 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 03:05 AM (IST)
पटना। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शहरी क्षेत्र से अवैध खटाल हटाने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त के नाम भेजे गए पत्र में कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से शहरी क्षेत्र में अवैध खटाल हटाने का आदेश दिया गया है, लेकिन नगर निगम द्वारा हटाने की कवायद के बाद भी शहरी क्षेत्र में खटाल दिखता है। जिलाधिकारी के निरीक्षण में बो¨रग कैनाल रोड से हड़ताली मोड़ जाने वाली सड़क की जमीन पर भी कई खटाल हैं। इसके अतिरिक्त भी शहर में अवैध रूप से काफी खटाल संचालित किए जा रहे हैं। इसे अभियान चलाकर हटाया जाना आवश्यक है। खटाल को हटाने के लिए एक टीम गठित कर अभियान चला कर हटाया जाए। ताकि उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन हो सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें