बिहार में शराबबंदी कानून के प्रावधानों पर महागठबंधन दो-फाड़ ...जानिए
बिहार में शराबबंदी कानून के प्रवाधानों पर महागठबंधन में ही एक राय नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ताड़ी पर प्रतिबंध की बात कर रहे हैं, लेकिन राजद इसके विरोध में है।
पटना [वेब डेस्क ]। पूर्ण शराबबंदी को लेकर महागठबंधन दो-फाड़ दिख रहा है। ऐसा महागठबंधन के नेताओं के बयानों ने ही स्पष्ट है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्ण शराबबंदी के पक्षधर हैं तथा इसके लिए कड़े कानून की बात कर रहे हैं, वहीं सरकार में शामिल राजद के नता इसके विरोध में मुखर हैं। खुद लालू प्रसाद ने भी स्पष्ट कहा है कि बिहार में ताड़ी पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।
दूसरी ओर आज इस विवाद पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी पर सबों के सहयोग की अपेक्षा की है। सूबे के उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने भी दुहराया है कि ताड़ी पर प्रतिबंध लगेगा।
लालू बोले, ताड़ी पर नहीं रहेगा प्रतिबंध
शराबबंदी के कड़े कानून व ताड़ी पर प्रतिबंध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन मिलता नहीं दिख रहा। इसके विरोध में राजद सुप्रीमो ने कहा कि ताड़ी पीने व बेचने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। कहा कि उनके शासनकाल में ताड़ी की बिक्री को लेकर जो नियम बने थे वे लागू रहेंगे।
पढ़ेंः लालू का एलान, बिहार में ताड़ी बेचने या पीने पर किसी रूप में प्रतिबंध नहीं
राबड़ी ने भी जताया एतराज
पूर्व मुख्यमंत्री व राजद नेत्री राबड़ी देवी ने अपनी प्रतिक्रिया में शराबबदी के नए कड़े कानून पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि घर में किसी एक के शराब पीने पर सभी के जेल जाने का कानून गलत है।
ये हैं विवाद के बिंदु...
बिहार सरकार ने एक अप्रैेल से शराबबंदी लागू की है। सरकार ताड़ी पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कह रही है। इसे लेकर पूरे राज्य में ताड़ी का परंपरागत व्यवसाय करने वालों में नाराजगी है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' और केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान की पार्टी 'लोजपा' ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का एलान किया है।
पढ़ेंः बिहार सरकार को भारी पड़ रही शराबबंदी, जब्त शराब रखने के लिए भी जगह नहीं
पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने साफ किया था कि शराबबंदी के दायरे में ताड़ी भी आती है। लेकिन, ताड़ी पर प्रतिबंध को लेकर महागठबंधन में एक राय नहीं दिख रही।