यूपी में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस की सफाई, बिहार से अलग है मामला
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने पटना में कहा कि कांग्रेस व सपा के यूपी में गठबंधन का प्रभाव बिहार की महागठबंधन सरकार पर नहीं पड़ेगा। दोनों राज्यों के मामले अलग-अलग हैं।
पटना [राज्य ब्यूरो]। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार के प्रभारी सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ा नहीं है। यूपी और बिहार के मामले अलग-अलग हैं। मुख्यमंत्री आवास से लौटने के क्रम में बीते दिन सीपी जोशी ने यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर यह बात कही।
जोशी ने कहा कि हर राज्य की अलग-अलग राजनीतिक परिस्थिति होती है। कांग्रेस ने यूपी के चुनाव में पार्टी की बेहतरी के लिहाज से सपा के साथ साझेदारी की है। नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बढिय़ा काम कर रही है।
जोशी ने कहा कि हम सभी को मिलकर 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बढिय़ा काम कर रही है।