बिहार के इस 'माल्या' पर रेप व सेक्स रैकेट चलाने के आरोप, बेल पर हुई सुनवाई
बिहार के माल्या के रूप में चर्चित पटना के ऑटो कारोबारी निखिल प्रियदर्शी पर एक कांग्रेस नेता की बेटी से रेप का आरोप है। मंगलवार को उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।
पटना [जेएनएन]। बिहार के एक पूर्व मंत्री व वरीय कांग्रेस नेता की बेटी ने पटना के चर्चित ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी पर यौन शोषण, रेप व सेक्स रैकेट चलाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में आरोपी की परेशानी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है, जिसपर आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने पुलिस से इस मामले की केस डायरी मांगी है।
मंगलवार को निखिल की अग्रिम जमानत याचिका पर विशेष जज परवेज आलम ने सुनवाई की। कोर्ट ने पुलिस ने केस डायरी की मांग की। अग अगली सुनवाई 27 फरवरी को हाेगी। इस बीच निखिल प्रियदर्शी फरार है। उसके खिलाफ पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पटना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
आरोपों की बाबत अपना पक्ष रखने के लिए निखिल तो उपलब्ध नहीं हो सके, लेकिन उनके परिजनों ने इसे राजनीति प्रेरित व बेबुनियाद बताया है।
यह भी पढ़ें: IAS का बेटा चलाता सेक्स रैकेट! नेताओं-अफसरों को करता लड़कियों की सप्लाई
सेक्स रैकेट चलाता रिटायर्ड आइएएस का बेटा
बिहार के एक रिटायर्ड आइएएस का बेटा पटना में ऑटोमोबाइल कारोबार की आड़ में सेक्स रैकेट चलाता है। ऐसा हम नहीं कह रहे, यह आरोप एक पूर्व मंत्री की बेटी ने लगाया है। आरोपों पर विश्वास करें तो वह राजनेताओं से लेकर अफसरों तक लड़कियों की सप्लाइ करता है। उसके सेक्स रैकेट में सौ से अधिक लड़कियां हैं। लड़की के अनुसार इस काम में उसका सहयोगी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय भी रहा है।
तफ्तीश से मालूम हुआ है कि मुख्य आरोपी निखिल प्रियदर्शी, उसका दोस्त संजीत और ब्रजेश पांडेय एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे। इस कांड में कई और बड़े हस्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। एससी-एसटी आयोग व महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
यह भी पढ़ें: यह है बिहार का 'विजय माल्या', धोखाधड़ी के बाद अब रेप में होगा गिरफ्तार
यह है मामला
बिहार के एक पूर्व मंत्री की बेटी के एससी-एसटी आयोग व महिला आयोग को दिए बयान के अनुसार पटना के ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी ने शादी का प्रलोभन देकर उससे यौन संबंध बनाए और इसका अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने लगा। उसने कई बार रेप किया। निखिल के दोस्त संजीत और भाई ने भी उसके साथ रेप किया तथा विरोध करने पर उसे बांधकर पीटा।
लड़की ने खुलासा किया कि निखिल इवेंट ग्रुप की आड़ में मानव तस्करी और देह व्यापार का धंधा कराता है। वह बड़े लोगों को लड़कियां सप्लाई करने के साथ शराब और रेव पार्टी का भी आयोजन करता है। निखिल के पिता रिटायर्ड आइएएस और बहनोई आइपीएस अधिकारी हैं, इसलिए उसकी पहचान बड़े-बड़े लोगों से है। इस कारण जांच टीम उसे बचाने की कोशिश कर रही है।
कौन है निखिल?
विदित हो कि निखिल पटना में मोटर कंपनी महिंद्रा और फोर्ड शोरूम के मालिक हैं। लड़की ने बताया था कि निखिल ने उससे दोस्ती की, फिर घर बुलाकर पेर की कोशिश की थी। दोनों की दोस्ती 2016 के जनवरी में मिस्ड कॉल के जरिए हुई थी।
सीबीआइ जांच कराने की मांग
लड़की ने आयोग से कांड की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है। उसके मुताबिक वह निखिल के खिलाफ सारे साक्ष्य पुलिस को सौंप चुकी है। मामले की जांच सीआइडी कर रही है। पूर्व मंत्री की बेटी ने सीआइडी को बताया है कि निखिल लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे गंदा काम करवाता है। ऐसी कई लड़कियों हैं जो लोकलाज के कारण आगे नहीं आ रहीं। सीआइडी सूत्रों के अनुसार लड़की ने ऐसे कुछ नाम भी बताए हैं, जिनकी जांच चल रही है।
पुलिस को मिलीं बेडरूम की तस्वीरें
पुलिस जांच में निखिल व लड़की की कुछ तस्वीरें मिली हैं, जो दोनों के संबंधों की गवाही दे रही हैं। पुलिस का मानना है कि कुछ तस्वीरें तो निखिल के बेड रूम की हैं।
जांच में सत्य पाए गए आरोप
हैरानी की बात है कि तकरीबन ढाई महीना बीत जाने के बावजूद कांड में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कमजोर वर्ग के पुलिस महानिरीक्षक अनिल किशोर यादव ने बताया कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सत्य मिले हैं। जांच में एसआइटी ने भी केस को सही करार दिया है।