प्रदेश में वाहनों का प्रदूषण जांच शुल्क हो सकता है महंगा
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद वाहन प्रदूषण जांच केंद्र पर स्थापित उपकरणों की कैलीब्रेशन जांच शुल्क में दोगुना वृद्धि कर दी है। पर्षद की 100वीं बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे वाहन जांच शुल्क में भी वृद्धि हो सकती है।
पटना। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद वाहन प्रदूषण जांच केंद्र पर स्थापित उपकरणों की कैलीब्रेशन जांच शुल्क में दोगुना वृद्धि कर दी है। पर्षद की 100वीं बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे वाहन जांच शुल्क में भी वृद्धि हो सकती है। सभी जांच केंद्रों को शुल्क के रूप में अब अधिक राशि देनी पड़ेगी।
प्रत्येक छह माह पर करानी होती है कैलीब्रेशन जांच
अब पर्षद कैलीब्रेशन जांच शुल्क 5500 रुपये लेगा। पहले 2500 रुपये शुल्क था। वाहन प्रदूषण जांच केंद्र पर स्थापित उपकरणों की कैलीब्रेशन जांच प्रदूषण पर्षद प्रत्येक छह माह पर करता है। यानी छह माह पर यह शुल्क देना पड़ता है। बढ़ा शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। पर्षद के सदस्य सचिव राकेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से शुल्क में वृद्धि नहीं हुई है।