कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- गठबंधन नहीं, जनता का विश्वास टूटा
कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में गठबंधन नहीं, जनता का विश्वास टूटा है। गरीब, असहाय और दबे कुचले लोगों का भरोसा टूटा है।
पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार कांग्रेस ने बगैर किसी का नाम लिए नीतीश कुमार पर जनता का विश्वास तोडऩे का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ जो गठबंधन बना था उसके टूटने से न तो हमारी राजनीति खत्म होती है न ही ताकत।
बिहार के गरीब, असहाय और दबे कुचले लोगों ने हमपर जो भरोसा जताया था उसे हम टूटने नहीं देंगे। सदानंद ने कहा तेजी से पांव पसार रहे फासीवाद, और साम्प्रदायिक ताकतों के विरुद्ध हम फिर से नए साथियों के साथ गोलबंद होकर संघर्ष करेंगे।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन नहीं जनता का विश्वास टूटा है। यह बिहार के हित में नहीं। बोले, प्रदेश में साम्प्रदायिक ताकतों से लडऩे के लिए बिहार में महागठबंधन बनाए रखने की जरूरत थी, परन्तु ऐसा हो नहीं सका।
जो चला गया उसके बारे में कुछ भी बोलकर अपनी उर्जा बरबाद करना है। कांग्रेस और राजद को बिहार की गरीब जनता की भलाई और उसके भरोसे के लिए प्रदेश में नए सिरे से गठबंधन पर विचार करना शुरू कर देना चाहिए।