महाशिवरात्रि पर CM नीतीश व लालू ने दी शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आम जनता को श्ुाभकामनाएं दी हैं।
पटना [जेएनएन]। महाशिवरात्रि शुक्रवार को है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित महागठबंधन के कई नेताओं ने आम जनाक को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि में लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशेषता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। लालू प्रसाद ने कहा कि इस पर्व का बड़ा महत्व है।
यह भी पढ़ें: हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि की धूम