Move to Jagran APP

'आभार एक सम्मान' में लड़कियों को दिया प्रमाण पत्र

इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की ओर से बुधवार को बीआइए हॉल में 'आभार एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Jun 2017 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:05 AM (IST)
'आभार एक सम्मान'  में लड़कियों को दिया प्रमाण पत्र
'आभार एक सम्मान' में लड़कियों को दिया प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता पटना : इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की ओर से बुधवार को बीआइए हॉल में 'आभार एक सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब द्वारा गोद लिए हुए धनकी गांव की लड़कियों को प्रमाण पत्र देने के साथ सम्मानित किया गया। स्कूल के सारे को-आर्डिनेटर एवं शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनंत अरोड़ा ने दीप जला कर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब समाज सेवा करने में हमेशा आगे रहता है। ये क्लब हमेशा दूसरों की मदद के लिए खड़ा रहता है। अगर सभी लोग मिलकर समाज सेवा में अपना थोड़ा योगदान देते रहें तो लोगो के मन में एक दूसरे के लिए संवेदना जागृत होगी। सम्मान समारोह के दौरान लड़कियों के बीच दुल्हन साज सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें लड़कियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं सम्मान समारोह में हैण्ड इम्बोर्डरी कोर्स में प्रथम पुरस्कार रजनी कुमारी को मिला। वहीं द्वितीय पुरस्कार कविता कुमारी को दिया गया। ट्वॉज मेकिंग में प्रथम पुरस्कार सोनी को मिला तो दूसरा बबिता को मिला। कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष प्रियका कुमार ने बताया कि इस तरह के सम्मान समारोह लड़कियों के मनोबल को बढ़ाने का काम करते हैं। कार्यक्रम में सचिव विभा चरण पहाड़ी, श्वेता सिन्हा, बीणा मित्तल, पूनम अग्रवाल, डॉ. माला सिंह, संध्या, ऊषा सिन्हा, अंजू, संगीता, श्वेता मित्तल, सहित क्लब की सभी सदस्य मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.