Move to Jagran APP

मोदी सरकार ने बिहार के साथ की हकमारी : रघुवंश प्रसाद

पटना के गांधी मैदान में स्‍वाभिमान रैली की भीड़ से गदगद राजद नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि रैली तो भाजपा की होती है। यह तो महारैला है। इसका असर दिल्ली पर भी पड़ेगा। केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के साथ हकमारी की है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 07:20 PM (IST)
मोदी सरकार ने बिहार के साथ की हकमारी : रघुवंश प्रसाद

पटना। गांधी मैदान में स्वाभिमाना रैली की भीड़ से गदगद राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि रैली तो भाजपा की होती है। यह तो महारैला है। इसका असर दिल्ली पर भी पडऩा तय है।

loksabha election banner

रघुवंश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के साथ हकमारी की है। आबादी के अनुसार हमें केंद्रीय योजनाओं एवं निधियों में कम से कम 12 प्रतिशत की हिस्सेदारी चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार बिहार के साथ न्याय नहीं कर रही है।

रघुवंश ने कहा कि मोदी का विशेष पैकेज छल है। चुनाव जीतने के लिए लोगों को ठगने की कोशिश है। चुनाव बाद इसमें से एक पैसा भी बिहार को नहीं मिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि सवा लाख करोड़ के पैकेज में से अनेक योजनाएं मोदी के जन्म के पहले से ही मंजूर हैं। उसी की पैकेजिंग करके कहा जा रहा है कि बिहार के लिए विशेष पैकेज है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.