CBSE 10th. Result 2016: बिहार-झारखंड में 97.88 फीसद सफल, लड़कियां रहीं आगे
सीबीएसई की 10वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। बिहार-झारखंड का कुल रिजल्ट 97.88 फीसद रहा।
पटना। सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार देश के साथ-साथ बिहार-झारखंड क्षेत्र में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। बिहार-झारखंड में 98.03 फीसद लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 97. 81 फीसद रहा है। बिहार-झारखंड का कुल रिजल्ट 97.88 फीसद रहा है।
परीक्षार्थी परिणाम देखने के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जा सकते हैं।इससे पहले सीबीएसई के नतीजे 27 मई को आने की संभावना जताई जा रही थी। गौरलतब है कि इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक चली थी, जिसमें करीब 14,99,122 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
एेसे देखें परीक्षा परिणाम
बोर्ड ने सीबीएसई परिणाम 2016 काफी सरल और सुविधाजनक करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बना दिया है।अपना रिजल्ट एेसे देखें-
- सीबीएसई यानि cbseresults.nic.in की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट पर जाएं।
- रोल नंबर, जन्म तिथि अौर अन्य विवरण दर्ज करें।
- सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद सीबीएसई 10 वीं के परिणाम कंप्यूटर पर दिखाई देने लगेगा। छात्र अंक पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं। इससे पहले 21 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। 12वीं के नतीजों में कुल 83.05 फीसदी छात्र और छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सीबीएसई 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी।