Move to Jagran APP

सौ-सौ के नोट नहीं गिन पाया दूल्हा, दुल्हन ने कहा-चल भाग यहां से, फिर हुआ एेसा...

अनपढ़ दूल्हा पढ़ी-लिखी दुल्हन से शादी करने पहुंचा तो दुल्हन की सहेलियों ने भांप लिया और दुल्हन को बता दिया। पता चलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन तभी हुआ कुछ एेसा...

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 12:44 PM (IST)
सौ-सौ के नोट नहीं गिन पाया दूल्हा, दुल्हन ने कहा-चल भाग यहां से, फिर हुआ एेसा...
सौ-सौ के नोट नहीं गिन पाया दूल्हा, दुल्हन ने कहा-चल भाग यहां से, फिर हुआ एेसा...

पटना, जेएनएन।  शादी के लिए गाजे-बाजे के साथ आया दूल्हा जब दिए गए रुपये के नोटों को गिन नहीं सका तो दुल्हन ने कहा-चल भाग यहां से, तुमसे शादी नहीं करूंगी। दुल्हन की ये हिम्मत देखकर बारात के साथ आए युवक ने कहा-मैं करूंगा इस दुल्हन से शादी।

loksabha election banner

शादी में घटी ये वारदात मधुबनी जिले के पंडौल थानाक्षेत्र की है जहां गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर शादी करने दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा। उसके बाद धीरे-धीरे शादी में होने वाली सभी रस्में पूरी की जा रही थीं। जयमाले की रस्म के समय दुल्हन की सहेलियों को दूल्हे के अनपढ़ होने का आभास हुअा तो उन्होंने गौर करना शुरू किया।

जब दुल्हन की सहेलियों का दूल्हे के अनपढ़ होने का शक यकीन में बदल गया तो उन्होंने सबके सामने दूल्हे से सवाल करना शुरू किया। लेकिन, दूल्हा किसी भी सवाल का सटीक जवाब नहीं दे पा रहा था। दुल्हन ये सब देख-सुन रही थी। इस बीच दूल्हे को सौ-सौ के दस नोट दिए गए जिसे तीन कोशिशों के बाद भी वह नहीं गिन सका।

इतना ही नहीं, दूल्हे से सवाल करने के बाद उसने अपना नाम व गांव का नाम भी गलत बताया। जब उससे जिले का नाम पूछा गया तो फिर उसने गलत बताया। इन सारे सवालों के बाद यह तय हो गया था कि दूल्हा निरक्षर है। इसके बाद दुल्हन ने शादी के मंडप पर ही हिम्मत दिखाई और शादी करने से इनकार कर दिया।

यह देखकर बारात में शामिल ब्रह्मोत्तरा गांव के ही एक युवक ने दुल्हन की बुद्धिमत्ता से प्रभावित होकर उससे शादी करने की इच्छा जतायी और अपने पिता से दुल्हन के पिता से बात करने को कहा। युवक के पिता ने शादी का प्रस्ताव दिया और कहा कि मेरे लड़के को लड़की पसंद है, मर्जी हो तो इसी मंडप में शादी कर दें। लड़की वालों ने भी इस प्रस्ताव पर हामी भर दी और दोनों की शादी कर दी गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.