दुल्हन को दूल्हा नहीं आया पसंद, बैरंग वापस लौटी बारात.....जानिए मामला
मंदिर में शादी होनी थी लेकिन एेन वरमाला की रस्म अदायगी के वक्त दुल्हन ने दुल्हे को देखा और शादी करने से इंकार कर दिया। बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट आयी।
पटना [वेब डेस्क]। मुजफ्फरपुर के विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में बुधवार को अलग ही नजारा दिखा। शादी के लिए बारात व बैंड बाजे के साथ पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा। कारण था कि दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया। दु्ल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया और दुल्हा मुंह लटकाए घर वापस आ गया।
हुआ यूं कि पहले से तय कार्यक्रम के तहत विद्यापतिधाम मंदिर में घटहो निवासी रामबली महतो के पुत्र संतोष कुमार की शादी ताजपुर बंगरा निवासी महेश सिंह की पुत्री प्रमिला कुमारी के साथ शादी होनी थी। वर पक्ष के लोग बैंड बाजे की धुन पर थिरकते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया।
पढ़ेंः OMG! प्रेमी संग शादी रचाकर लौट रही थी, पिता और भाई ने कर लिया अपहरण
इसके बाद पारंपरिक रस्मों के तहतवरमाला के दौरान दुल्हन ने दुल्हे को देखा और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद दोनों ही पक्षों के बीच की खुशियां गम में बदल गई । दोनों ही पक्ष के लोगों ने वधु को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में वर पक्ष को बिना वधु के ही बैरंग वापस जाना पड़ा।
पढ़ेंः जज की पिटाई मामले पर हाईकोर्ट ने गृहसचिव व DGP को किया तलब