लिव इन रिलेशन में पड़ी दरार तो महिला ने युवक को दी ये सजा....पढिेए
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने संबंधों में दरार पड़ने पर अपने प्रेमी को एेसी सजा दी कि देखकर लोगों के होश उड़ गए। महिला ने पहले अपने प्रेमी के पैरों में कील ठोंक दिया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पटना। लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने संबंधों में दरार पड़ने पर अपने प्रेमी को एेसी सजा दी कि देखकर लोगों के होश उड़ गए। महिला ने पहले अपने प्रेमी के पैरों में कील ठोंक दिया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के इरादे से युवक के शव के गर्दन में गमछा बांधकर उसे बांस की सीढ़ी के सहारे लटका दिया और वहां से फरार हो गई।
यह खूनी वारदात बिहारशरीफ जिले के रहुई थाना अंतर्गत गंजपर मोहल्ले की है। घटना गुरुवार की रात की बताई जा रही है। शुक्रवार को जब युवक का भाई जब घर में घुसा तो अपने भाई का शव टंगा देखकर उसने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की तो सारा मामला समाने आ गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी विजय कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पड़ोस से किरण देवी नामक एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। किरण ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि घर से निकाले जाने से वह आक्रोशित थी और उसने गुस्से में आकर कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर मंगल की हत्या कर दी।
मृतक की पहचान मोहद्दीपुर के कमरपुर टोला निवासी अजय पासवान के 25 वर्षीय पुत्र मंगल पासवान के रूप में की गई है। मंगल पासवान अपने ही गांव की महिला किरण देवी के साथ कुछ दिनों से पति-पत्नी की तरह साथ-साथ अपने घर में रहता था। युवक ने अपने परिजनों को बताया था कि महिला को उसके पति ने घर से निकाल दिया है। इस कारण वह उसे घर में रख रहा है।
युवक को महिला के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने उसे अपने घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला पड़ोसी के घर रह रही थी। किरण देवी ने बताया कि मंगल ने उससे शादी करने का वादा किया था और बाद में वादे से मुकर रहा था और उसने अपने घर से भी उसे निकाल दिया था इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी।