नील नितिन मुकेश बनेेंगे पटना के दामाद, पत्नी को है बिहारी होने पर गर्व
बॉलीवुड एक्टर और प्रख्यात गायक मुकेश के पोते नील नितिन मुकेश जल्द ही पटना के दामाद बनने वाले हैं। उनकी शादी पटना की बेटी रुक्मिणी सहाय से होने वाली है।
पटना [वेब डेस्क]। बॉलीवुड एक्टर और प्रसिद्ध गायक मुकेश के ग्रैंडसन नील नितिन मुकेश जल्द ही पटना के दामाद बनने वाले हैं। नील नितिन मुकेश बॉलीवुड का जाना-माना नाम है और अब पटना से उनका रिश्ता जुड़ने वाला है। वो पटना की बेटी रुक्मिणी से शादी करेंगे।
नील नितिन की शादी पटना के लोदीपुर के क्रिश्चियन कॉलोनी की रुक्मिणी सहाय से तय हुई है। नील-रुक्मिणी की सगाई 11 अक्टूबर को मुंबई में हुई। सगाई के बाद रुक्मिणी ने बताया कि दोनों की अरेंज मैरिज है।
पटना में जन्मीं रुक्मिणी की प्राइमरी एजुकेशन बोरिंग रोड में हुई है। इसके आगे की पढ़ाई मुंबई के लीलावती बाई पोद्दार हाई स्कूल से हुई। 1991 में रुक्मिणी पिता संजीव सहाय के साथ मुंबई चली गई। लेकिन, दादा उदय शंकर सहाय और कई रिश्तेदार अभी भी पटना में ही रहते हैं। रुक्मिणी फिलहाल एक एविएशन कंपनी में काम करती हैं।
2017 फरवरी में होगी शादी
नील फेमस सिंगर मुकेश के पोते और नितिन मुकेश के बेटे हैं। नील और रूकमणि सहाय की शादी साल 2017 में फरवरी में होगी। रुक्मिणी ने बताया कि उन्हें बिहारी होने पर गर्व है। वे अपने माता-पिता की मर्जी से फिल्म एक्टर नील से अरेंज मैरिज कर रही हैं।
शादी के बाद पटना में होगा ग्रैंड फंक्शन
रूकमणि के पिता संजीव सहाय ने बताया कि शादी के बाद पटना में एक ग्रांड फंक्शन होगा। उनका कहना है कि मुंबई चले जाने के बावजूद रुक्मिणी का पटना से अभी भी काफी लगाव है। वह कई मौके पर पटना आती रहती है। शादी कहां होगी, इसे लेकर अभी लड़के वालों से बातचीत चल रही है।
पढें - अपनी कातिल मुस्कान से हैं चर्चित ..जानिए भोजपुरी स्टार 'आम्रपाली दुबे' को
संजीव कहते हैं कि बिहार की एक बेटी मुंबई के इतने बड़े और प्रतिष्ठित घराने की बहू बन रही है, यह हम सब के लिए गर्व की बात है।
पढें - जब एक दिन के लिए ट्रैफिक हवलदार बने थे 'मनोज वाजपेयी'