बिहार : भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 की स्थिति गंभीर
समस्तीपुर जिले के बंगरा थानाक्षेत्र के मुर्गीयाचक एन एच 28 पर शुक्रवार की रात करीब 2 बजे बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में 4 लोगो की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पटना। समस्तीपुर जिले के बंगरा थानाक्षेत्र के मुर्गीयाचक एन एच 28 पर शुक्रवार की रात करीव 2 बजे बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में 4 लोगो की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी घायलों का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक ताजपुर प्रखंड के फ़तेहपुर गांव निवासी वसिट भगत के लड़के की कल रात में शादी थी। समस्तीपुर से बारात मुजफ्फरपुर के श्रब्दीपुर सलाह गांव गयी थी। वहीं से बाराती लौट रहे थे कि रास्ते में बेलोरो एवं ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का हिस्सा बोलेरो में जा घुसा, जिसमे बोलेरो पर सवार 3 लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
दुर्घटना में आधा दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को ताजपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखकर उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को रास्ते में मुसरीघरारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्चे की मौत हो गयी।
अब तक कुल चार लोगो की मौत हो चुकी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानी पुलिस दुर्घटना स्थल पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी। यहां परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।