अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय।
By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2015 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 08:20 PM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में एक व्यापारी के घर हुआ था। राजनीति में आने से पहले वे पारिवारिक व्यवसाय संभालते थे।
वे बचपन में ही आरएसएस से जुड़ गए। 1982 में कॉलेज के दिनों में शाह की मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई। अमित शाह 1986 में भाजपा में शामिल हुए। वे 1987 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य बने।
1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीतकर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 2012 में नारनुपरा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे से पहले उन्होंने चार बार सरखेज विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
वे 2003 से 2010 तक गुजरात के गृह मंत्री रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने वाले अमित शाह वर्तमान में भाजपा के अध्यक्ष हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें