11 फरवरी से बिहार में छा जाएगा अंधेरा ! जानिए पूरी ख़बर....
11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार के विद्युतकर्मियों ने 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। 11 फरवरी को करीब साढ़े सात हजार विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पूरे बिहार की बिजली गुल हो जाएगी।
पटना। 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार के विद्युतकर्मियों ने 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कर्मियों की इस संबंध में एमडी के साथ वार्ता भी हुई लेकिन नतीजा सिफर रहा। बैठक विफल होने के बाद कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
बिहार के करीब साढ़े सात हजार विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पूरे बिहार की बिजली गुल हो जाएगी। विद्युतकर्मियों की मांग है कि जिन 32 कर्मियों की जान ड्यूटी के दौरान चली गयी, उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मिलनी चाहिए।
इसके अलावा काम करने वाली कंपनी और एजेंसी कर्मियों को अपना कर्मचारी तक मानने से इनकार करते हैं और कोई घटना होने पर अपने हाथ खड़े कर देते हैं।
इस संबंध में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के महामंत्री शैलेन्द्र कुमार ने कहा है कि जबतक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाएगी, तब हड़ताल जारी रहेगा।