ईस्ट जोन थ्रोबॉल में बिहार की पुरुष टीम उपविजेता
पटना : रांची में संपन्न 13वीं ईस्ट जोन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में बिहार की पुरुष टीम ने झारखंड
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Sep 2017 01:57 AM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2017 01:57 AM (IST)
पटना : रांची में संपन्न 13वीं ईस्ट जोन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में बिहार की पुरुष टीम ने झारखंड को 27-26, 25,13 से हरा कर खिताब जीता। इसके पूर्व बिहार ने सेमीफाइनल में बंगाल को 25-9, 25-8 से हराया था। बिहार के अरमान अहमद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। हालांकि महिला का सफर सेमीफाइनल में मेजबानों के हाथों हार से समाप्त हो गया। उसे चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। ऑल राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ संजय प्रकाश मयुख, उपाध्यक्ष सतीश राजू, सचिव संजीव कुमार कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव व अन्य ने टीम को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें