बिहटा में छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
संवाद सूत्र, बिहटा : बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैकड़ों छात्र-
संवाद सूत्र, बिहटा : बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रभात फेरी निकाल जागरूकता अभियान चलाया। इसका नेतृत्व प्राचार्य नीरज कुमार ने किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार राय, सीओ रघुवर प्रसाद आदि भी इसमें शामिल हुए। वहीं नेहरु युवा केंद्र पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में बिहटा प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीयकृत उच्च विद्यालय पुरैनिया के मैदान में संपन्न हुआ। इसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने 100, 200 एवं 400 मीटर की दौड़, लंबी एवं ऊंची कूद में भाग लिया। दर्जनों सफल प्रतिभागियों को बिहटा प्रखंड की प्रमुख मान्ती देवी, भाजयुमो पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार, समाज सेवी पवन, मखदुमपूर पंचायत के मुखिया अजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य मिथलेश कुमार आदि ने पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र वितरण किया।