Move to Jagran APP

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा- जो आपको 'शत्रु' कहता है वो खुद 'सुशील' कैसे हुआ?

भाजपा के दो नेताओं के बीच छिड़ी ट्विटर जंग के बीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा का पक्ष लेते हुए कहा कि जो अापको शत्रु कहता है वो खुद सुशील कैसे हो सकता है?

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 11:22 PM (IST)
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा- जो आपको 'शत्रु' कहता है वो खुद 'सुशील' कैसे हुआ?
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा- जो आपको 'शत्रु' कहता है वो खुद 'सुशील' कैसे हुआ?

पटना [जेेेएनएन]। भाजपा नेताओं के बीच मचे ट्विटर संग्राम पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा का पक्ष लेते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि जो आपको शत्रु कहता है वो खुद सुशील कैसे हो सकता है।

loksabha election banner

तेजस्वी ने शत्रुघ्न सिन्हा के उस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है और लिखा है कि आप और कीर्ति आजाद जैसे अनेकों चुने हुए जनप्रतिनिधियों से उन्हें समस्या है।

 जो आपको "शत्रु" कहता है वह ख़ुद "सुशील" कैसे हुआ? उन्हें BJP में आप और कीर्ति आज़ाद जैसे अनेकों चुने हुए जनप्रतिनिधियों से समस्या है। https://t.co/WtTyU67J20

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 22, 2017

अपने अगले ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा है कि कहा है कि झूठ बोलने वाला बिहार बीजेपी का वह नेता सभी रंगो में झूठ बोलने का विशेषज्ञ है। वह शायद Selective Amnesia व रंग दृष्टिहीनता का शिकार है।  

झूठे आरोप लगाने वाला बिहार बीजेपी का वह नेता सभी रंगो में झूठ बोलने का विशेषज्ञ है। वह शायद Selective Amnesia व रंग दृष्टिहीनता का शिकार है https://t.co/WtTyU67J20

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 22, 2017

तेजस्वी ने शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट को सही बताते हुए सुशील मोदी पर जमकर निशाना साधा है और उन्हें झूठ का पुलिंदा करार दिया है। सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें गद्दार कहा था। तेजस्वी ने शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आजाद का समर्थन किया है और उन्हें भाजपा में इज्जत नहीं दिए जाने पर भी तंज कसा है।

पूर्णत: सत्य। एक आरोप महज आरोप और विशुद्ध झूठ का पुलिंदा ही रहता है जबतक कि साबित ना हो जाए।पर कुछ लोगो की राजनीति ही आरोप लगाने पर ज़िंदा है https://t.co/WtTyU67J20

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 22, 2017

दरअसल आज भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशील मोदी को हिदायत देते हुए ट्वीट किया था कि जबतक किसी पर आरोप साबित ना हो जाए उसे आरोपी नहीं कहना चाहिए। उन्होंने लालू और केजरीवाल  का बचाव करते हुए सुशील मोदी को हिदायत दे डाली थी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा नेता सुशील मोदी के साथ ही लालू यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को  नकारात्मक राजनीति बंद करने की बात कही थी। 

 भाजपा नेता सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा इसका जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा था कि ये ज़रूरी नही शख़्स जो मशहूर है उस पर ऐतबार किया जाये, जितनी जल्दी हो घर से गद्दारों को बाहर किया जाये। सुमो ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि जिस लालू की बेनामी संपत्ति के बचाव में नीतीश नहीं उतरे उसके बचाव में  भाजपा  के ' शत्रु' कूद पड़े ।

वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट पर जदयू नेता संजय सिंह ने कहा कि जब बीजेपी के दो सांसद थे तब से शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी को खड़ा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.