भाजयुमो ने पुतला फूंका
सुकमा की घटना में शहीद हुए बिहार के जवानों के पार्थिव शरीर के पटना आगमन।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 01:26 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 01:26 AM (IST)
पटना : सुकमा की घटना में शहीद हुए बिहार के जवानों के पार्थिव शरीर के पटना आगमन पर बिहार सरकार द्वारा किए गए व्यवहार पर भाजपा जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने शुक्रवार को स्थानीय कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया। इसका नेतृत्व संगठन के पटना महानगर अध्यक्ष प्रवीण यादव ने किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार ने शहीदों का अपमान कर बिहार की जनता का अपमान किया है। आज पूरा देश बिहार के सपूतों को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है। ऐसे में बिहार सरकार का यह व्यवहार अशोभनीय है। बिहार सरकार ने सूबे की छवि को धूमिल किया है। पुतला दहन के दौरान रामबाबू, विनय सिंह, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र शाह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें