Move to Jagran APP

इस भोजपुरी एक्ट्रेस का अफेयर हमेशा रहा चर्चा में, फिल्में रहीं सुपर हिट

भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार कही जाने वाली रानी चैटर्जी अपनी कातिल मुस्कान से सबके दिलों पर राज करती हैं। लेकिन इनका विवादों से भी गहरा नाता रहा है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 11:02 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 10:55 PM (IST)
इस भोजपुरी एक्ट्रेस का अफेयर हमेशा रहा चर्चा में, फिल्में रहीं सुपर हिट
इस भोजपुरी एक्ट्रेस का अफेयर हमेशा रहा चर्चा में, फिल्में रहीं सुपर हिट

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस हीरोइन रानी चटर्जी की कातिल मुस्कान पर कौन फिदा नहीं हो जाएगा। सुपरहिट फिल्में देने वाली मुंबई की इस एक्ट्रेस को भोजपुरी बोलने नहीं आती थी लेकिन आज तो ये फर्राटेदार भोजपुरी बोलती हैं।

loksabha election banner

हमेशा रही हैं विवादों में

रानी जहां एक ओर हिट फिल्में देने के लिए जानी जाती हैं, वहीं इनका विवादों से भी पुराना नाता रहा है।

कभी भोजपुरी स्टार और फेमस सिंगर पवन सिंह और भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जाने वाले रवि किशन से उनके हॉट अफेयर के चर्चे रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों की सनसनी 'मोनालिसा' की बिहार में हो रही खूब चर्चा, जानिए

रानी ने पवन सिंह से अपने अफेयर के बाद उन पर जान से मारने की धमकी के मामले में केस भी दर्ज कराया था। वहीं एक अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस रानी के ड्रेस डिजाइनर पर अपना ड्रेस चुराने का आरोप भी लगा चुकी हैं। एक्ट्रेस का कहना था कि रानी उनसे जलती हैं।

नहीं आती थी भोजपुरी

रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसा वाला'से डेब्यू किया था। 2003 में जब रानी ने पहली भोजपुरी फिल्म की तब इन्हें भोजपुरी नहीं आती थी,लेकिन अब वे बेधड़क भोजपुरी बोलती हैं।

अपनी कातिल मुस्कान से हैं चर्चित ..जानिए भोजपुरी स्टार 'आम्रपाली दुबे' को

रानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं,जो अपने दम पर कई फिल्में हिट करा चुकी हैं। वे एक फिल्म करने के लिए 8 से 12 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

लगातार दी हैं कई हिट फिल्में

'ससुरा बड़ा पईसा वाला' के सक्सेस के बाद रानी ने'गंगा मईया तोहे चुनरी चढ़इबो','छोटकी दुल्हन','मुन्नीबाई नौटंकीवाली','फूल बनल अंगार','दामिनी','दुर्गा','रानी चलल ससुराल'और'देवरा बड़ा सतावेला'जैसी महिला प्रधान फिल्में देकर दर्शकों का दिल जीता है। रानी कहती हैं कि उनके लिए नंबर गेम और अवार्ड सब कुछ दर्शकों का प्यार ही है।

भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग से फिर चर्चा में हैं आजकल ये भोजपुरी एक्ट्रेस फिर से चर्चा में हैं। रानी भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग में मनोज तिवारी इलेवन टीम की ब्रांड एम्बेसडर हैं। बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग सीजन 2 के मैच 21 से 24 जनवरी तक मुंबई में खेले जा रहे हैं।

मैच में तीन टीम हैं जिनमें मनोज तिवारी के अलावा रवि किशन और दिनेश लाल यादव की टीम है। शनिवार को मनोज तिवारी और रवि किशन की टीम के बीच मैच खेले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.