Move to Jagran APP

भोजपुरी हॉट स्टार पवन सिंह ने थामी माइक तो झूमकर नाचीं अक्षरा सिंह

भोजपुरी के फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह और अक्षरा सिंह फिर एक साथ स्टेज पर नजर आए। पवन के गीतों पर अक्षरा सिंह ने जमकर डांस किया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 14 Mar 2017 12:15 PM (IST)Updated: Tue, 14 Mar 2017 11:48 PM (IST)
भोजपुरी हॉट स्टार पवन सिंह ने थामी माइक तो झूमकर नाचीं अक्षरा सिंह
भोजपुरी हॉट स्टार पवन सिंह ने थामी माइक तो झूमकर नाचीं अक्षरा सिंह

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी के बेस्ट कपल कहे जाने वाले एक्टर और गायक पवन सिंह और खूबसूरत हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सीवान में होली को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां भोजपुरी फिल्म एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने कई भोजपुरी गाने गाए और पवन के गाने पर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने स्टेज पर जमकर डांस किया। दोनों को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे। 

loksabha election banner
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि दोनों ने अबतक कई स्टेज शो एक साथ किया हैं। दोनों ने कई फिल्में भी एक साथ की है। सिंगर पवन सिंह के जैसे ही अक्षरा सिंह भी सिंगर और एक्ट्रेस दोनों हैं। दोनों का होली को लेकर एक एलबम भी आया था। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया।
अक्षरा सिंह ने पोस्ट की थी पवन के साथ शादी की तस्वीरें
भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार अक्षरा सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक फोटो फैंस से शेयर की है।
ये फोटोज शादी की हैं, इस फोटो पर गौर किया जाए, तो इसमें अक्षरा सिंह सोलह श्रृंगार और गले में देवी माता की लाल चुनरिया डाले पवन सिंह के साथ होठों पर मुस्कान लिए खड़ी हुई हैं। इसमें दोनों ने पीच कलर की साड़ी और कुर्ता पहना हुआ हैं। इनके पीछे दुर्गा मां की विशाल मूर्ति नज़र आ रही है। इस फोटो में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
दरअसल, पवन सिंह और अक्षरा सिंह अपनी आगामी फिल्म सत्या की शूटिंग के दौरान शादी का एक शॉट दे रहे थे, उसी वक्त ये तस्वीरें खींच ली गयी और देखते ही देखते ये फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.