पौधे लगाने के अभियान में जुटा बागबान क्लब
बागबान क्लब के द्वारा सोमवार से पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 03:06 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 03:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता पटना : बागबान क्लब के द्वारा सोमवार से पौधरोपण अभियान की शुरुआत हुई। भारत ज्ञान विज्ञान रेनबो होम दानापुर के बच्चों के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई। आयोजन ने बच्चों के साथ मिलकर 50 पौधे लगाए गए। जिसमें अशोक, नीम, आम, सागवान इत्यादि पौधे शामिल थे। बागबान क्लब के अध्यक्ष श्याम जी सहाय ने बच्चों के बीच पेड़-पौधे की रक्षा करने की शपथ दिलाई। साथ ही बच्चों को पर्यावरण और पेड़ पौधों के बारे में भी बताया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए संयोजक राम नारायण प्रसाद, आंनद बिहारी प्रसाद एवं केंट मिडिल स्कूल के प्राचार्या के साथ रेनबो होम के सभी बच्चे और कर्मचारी मौजूद थे। अभियान का अगला चरण मंगलवार को सुबह 7.30 बजे कंकड़बाग शहीद किशोर कुणाल पार्क में आयोजित होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें