Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव : दिग्गज आज झोकेंगे प्रचार में ताकत

बिहार विजय के मेगा प्लान में सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने जी-जान लगा दी है। पहले चरण की 49 सीटों के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को विभिन्न दलों की धुआंधार सभाएं होनी हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 07:38 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 12:29 PM (IST)
विधानसभा चुनाव : दिग्गज आज झोकेंगे प्रचार में ताकत

पटना। बिहार विजय के मेगा प्लान में सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने जी-जान लगा दी है। पहले चरण की 49 सीटों के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को विभिन्न दलों की धुआंधार सभाएं होनी हैं।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब तक 11 सभाएं और करीब दो दर्जन केंद्रीय मंत्रियों की बिहार में लगातार मौजूदगी ने प्रतिद्वंद्वी दलों की रफ्तार बढ़ा दी है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद पहले चरण की सीटों पर कुल 54 सभाएं कर ली है। अब दूसरे चरण के क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अबतक 48 से ज्यादा सभाएं कर चुके हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक विभिन्न दलों की अभी तक करीब 12 सौ से अधिक सभाएं हो चुकी हैं। अंतिम चरण के प्रचार खत्म होने की तारीख 3 नवंबर तक लगभग इतनी ही सभाएं और होनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इसलिए उनकी भी 35 से 40 सभाएं होनी हैं।

आज किसकी कहां सभाएं

एनडीए

-राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मंगल पांडे और मुकेश सहनी शनिवार को 11 बजे से शुरू हो जाएंगे। रजौली, गोह, समस्तीपुर में धुआंधार सभाएं हैं।

-गृहमंत्री राजनाथ सिंह और नंद किशोर यादव मोहिउद्दीननगर, तारापुर, चकाई, रामगढ़ और चैनपुर में सभाएं करेंगे।

-सुशील कुमार मोदी और एनके सिंह भागलपुर, कलगांव और अमरपुर में।

-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री प्रेम कुमार बिहपुर, मटिहानी एवं हिसुआ में।

-जीतनराम मांझी और भूपेंद्र यादव की झाझा, पिरपैंती, गोपालपुर, बखरी और तेघड़ा में सभाएं।

-गिरिराज सिंह, शाहनवाज हुसैन और मनोज तिवारी सूर्यगढ़ा, जमुई, बेगूसराय, नाथनगर और भागलपुर में।

-केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा चकाई, सिकंदरा, चेरिया बरियारपुर और बछवाड़ा में रहेंगे।

-रामविलास पासवान और जनार्दन सिग्रीवाल मोहिउद्दीननगर, अलौली एवं कल्याणपुर में सभाएं करेंगे।

महागठबंधन

-जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव की सभाएं बिहपुर, विभूतिपुर और उजियारपुर में होनी हैं।

-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अमरपुर, नाथनगर, सिकंदरा, वारिसअलीगंज, शेखपुरा और वजीरगंज में।

-राजद प्रमुख लालू प्रसाद नवादा, रजौली, बोधगया, अतरी, बेलागंज, मखदुमपुर, जहानाबाद और राघोपुर के जफ्फरबाद में।

-रघुवंश प्रसाद तीसरे चरण के चुनाव में हैं। वह वैशाली, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में स्थाई डेरा डाले हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.