नौ बोतल शराब के साथ फौजी गिरफ्तार
पटना जंक्शन के पश्चिमी छोर पर प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 से एक फौजी को रेल पुलिस ने संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 03:05 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 03:05 AM (IST)
पटना। पटना जंक्शन के पश्चिमी छोर पर प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 से एक फौजी को रेल पुलिस ने संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से नौ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। रेल पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस बाबत जीआरपी रेल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार फौजी बिनोद कुमार रजक भोजपुर के शाहपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह असम राइफल्स में कार्यरत है। छुट्टी में वह अपने गांव जा रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें