Move to Jagran APP

बाहुबली अनंत सिंह को नीरज ने किया रिप्लेस, नीतीश कुमार ने दी हरी झंडी

महागठबंधन के घटक दलों में सीटों के एलान से पहले ही सिंबल देने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजद और जदयू ने शुक्रवार को कई प्रत्याशियों को पार्टी के सिंबल थमा दिए हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2015 03:01 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 07:44 AM (IST)
बाहुबली अनंत सिंह को नीरज ने किया रिप्लेस, नीतीश कुमार ने दी हरी झंडी

पटना। महागठबंधन के घटक दलों में सीटों के एलान से पहले ही सिंबल देने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजद और जदयू ने शुक्रवार को कई प्रत्याशियों को पार्टी के सिंबल थमा दिए हैं। राजद के चार वर्तमान विधायक टिकट से वंचित कर दिए गए हैं, जबकि तीन पर अभी तलवार लटकी हुई है।

loksabha election banner

जदयू के प्रत्याशी : विधान पार्षद नीरज मोकामा से जदयू के प्रत्याशी होंगे। मोकामा के अतिरिक्त कई अन्य सीटों के लिए भी जदयू ने अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे दिए। भागलपुर जिला में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से गोपाल मंडल जदयू के उम्मीदवार होंगे। बरबीघा से जदयू के सिटिंग विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही का टिकट कट गया है। वह सीट महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में चली गई है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजो सिंह के पौत्र सुदर्शन वहां से चुनाव लड़ेंगे।

खगडिय़ा से जदयू विधायक पूनम देवी यादव पुन: उम्मीदवार होंगी। चेरिया बरियारपुर से मंजू वर्मा, हसनपुर से राजकुमार राय और विभूतिपुर से रामबालक सिंह को जदयू ने पुन: अपना प्रत्याशी बनाया है। लखीसराय से रामानंद मंडल पार्टी के प्रत्याशी होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जदयू प्रत्याशियों को सिंबल दिया गया। इस बाबत जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का कहना है कि जो प्रत्याशी पटना में उपलब्ध थे उन्हें सिंबल दिया गया है।

राजद के उम्मीदवार : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भी करीब 30 प्रत्याशियों को सिंबल थमा दिया है। शनिवार को भी कई प्रत्याशियों को सिंबल दिए जाएंगे। करीब 15 वर्तमान विधायकों और इतने ही अन्य दावेदारों को लालू ने अपने आवास पर बुलाकर सिंबल दे दिया।

पीरपैंती से रामविलास पासवान को सिंबल दिया गया है। जमुई से जय प्रकाश यादव के भाई विजय प्रकाश पर राजद ने भरोसा जताया है। रजौली से प्रकाश वीर एवं जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा को सिंबल दिया गया है। गठबंधन में मोरवा की सीट राजद के हिस्से में चली गई है। यहां से विद्यासागर निषाद को प्रत्याशी बनाया गया है। उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता और राजापाकर से शिवचंद्र राम को सिंबल दिया गया है। सिंबल हासिल करने वालों में सासंद बुलो मंडल की पत्नी वर्षा रानी भी शामिल हैं। उन्हें बिहपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.