Move to Jagran APP

'लॉलीपॉप लागू लू...' फेम है यह अभिनेता, अब हॉलीवुड जाने का इरादा

भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागे लू' फेम पवन सिंह ने हाल ही में अपना बर्थडे मनाया। उनके जीवन पर बन रही फिल्म 'पवन राजा' में मोनालिसा पत्नी बनेंगी। पवन हॉलीवुड में जाना चाहते हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 08 Jan 2017 08:06 AM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2017 10:52 PM (IST)
'लॉलीपॉप लागू लू...' फेम है यह अभिनेता, अब हॉलीवुड जाने का इरादा

पटना [अमित]। भोजपुरी के हिट गायक व अभिनेता पवन सिंह की अपनी अलग पहचान है। उनका 'लॉलीपॉप लागेलु' गाना भोजपुरी सिनेमा प्रेशर की जुबान पर चढ़ गया है। खास बात यह है कि बिहार के आरा जिले के निवासी पवन के इस गाने में आरा जिले का भी जिक्र है। उनका इरादा भोजपुरी फिल्मों से हॉलीवुड तक का रास्ता तय करने का है। हाल ही में उन्होंने अपना बर्थडे धूमधाम से मनाया।

loksabha election banner

बिहार के आरा जिले के एक गांव में पले-बढ़े पवन ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। गरुवार को उनके बर्थडे में भोजपुरी फिल्मों की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान अपने ब्लू कलर के ब्लेजर में पवन खूब जम रहे थे।

शाहरूख खान से रोमांस करना चाहती ये हाॅट भाेजपुरी एक्ट्रेस, जानिए

कई फिल्मों में किया काम

पवन ने एक दूजे के लिए, सरकार राज, संग्राम, जिद्दी, त्रिदेव, पवन पुरबइया, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, वीर बलवान, जान लेबू का, गदर आदि कई हिट फिल्में की हैं। इस साल भी उनकी कई फिल्में आने वाली हैं। पवन सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बन रही है 'पवन राजा', जिसमें उनके शुरुआती जीवन के संघर्ष की कहानी है। फिल्म में अभिनेत्री मोनालिसा उनकी पत्नी व अक्षरा साली के रूप में हैं।

अब हॉलीवुड जाने का इरादा...

पवन सिंह कहते हैं, ''मेरा सबसे पसंदीदा गीत 'लॉली पाप लागेलू...' है। यह गीत विदेशों में भी सुना जाता है।'' उनके अनुसार भोजपुरी फिल्मों की डिमांड बनी रहेगी। उनका इरादा अगले साल तक हॉलीवुड में दिखने का है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.