Move to Jagran APP

नाबालिग की दर्दभरी दास्तान, कैद कर प्रेमी करता था दुष्कर्म और आंखों के सामने ही...

एक नाबालिग लड़की की दर्दभरी दास्तान सुनकर पुलिस भी सन्न थी। लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने कैद कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आंखों के सामने ही तमाम तरह की डील होती रही।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 08:28 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jul 2016 11:23 PM (IST)
नाबालिग की दर्दभरी दास्तान, कैद कर प्रेमी करता था दुष्कर्म और आंखों के सामने ही...
नाबालिग की दर्दभरी दास्तान, कैद कर प्रेमी करता था दुष्कर्म और आंखों के सामने ही...

पटना [जेएनएन]। प्रेमी ने ही उसका अपहरण कराया और फिर एक कमरे में कैद कर रखा। 10 महीने तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। उसकी आंखों के सामने ही अन्य नाबालिग लड़कियों के जिस्म का सौदा किया जाता था और वह चुपचाप देखती रहती थी।

loksabha election banner

एक दिन मौका पाकर लड़की किसी तरह उसके चंगुल से भागी और पुलिस को अपनी दास्तान सुनाई। उसकी दर्द भरी दास्तान सुनकर सबकी आंखें शर्म से झुक गईं। पुलिस ने तुरत उसके बताए अनुसार कार्रवाई की तो बात सच निकली।

लड़की ने सुनाई दर्दभरी दास्तान

लड़की ने बताया कि उसके सामने कई लड़कियों को बेचा गया, उसे बेचने की तैयारी चल रही थी। लेकिन, वह किसी तरह भाग निकली। उसने बिहार में चल रहे सेक्स और ड्रग्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का खुलासा कर दिया। यह गिरोह मजबूर व लाचार बेटियों को पंजाब-हरियाणा समेत दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में बेचता रहा है। राजधानी पटना में इनकी बोली लगती रही जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

ऐसे हुआ खुलासा

पटना जंक्शन में गुरुवार की देर रात जक्कनपुर थानाध्यक्ष एके झा को एक लड़की बदहवास हालत में मिली। शक होने पर पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि वह अकीलपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिछले वर्ष दशहरा के दिन अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए दानापुर रेलवे स्टेशन चली आई।

प्रेमी तो नहीं आया, पर वहां प्रियंका नाम की महिला मिल गई। उसने सहानुभूति जताते-जताते चूड़ा-चीनी खाने को दिया। वह बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को एक बंद कमरे में पाया। यहां उसका प्रेमी पप्पू मौजूद था। उसे कब्जे में रख दस महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। उसने बताया कि उसके सामने कई लड़कियों को बेचा गया, उसे बेचने की तैयारी चल रही थी। वह किसी तरह भाग निकली।

पुलिस ने लड़की की निशानदेही पर मनोज सिंह के घर धावा बोला। दूसरी मंजिल के एक कमरे में 15 और 13 साल की दो लड़कियां कैद थीं। जिन और दो को अगवा किया गया उनमें एक कटिहार, दूसरी पंडारक की हैं। दोनों घर से नाराज होकर स्टेशन चली गई थी, जहां अनुज नाम के दलाल के झांसे में आईं।

बोले एसएसपी-

एसएसपी मनु महाराज के अनुसार बड़े पैमाने पर लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सरगना और दलालों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मानव तस्करी, दुष्कर्म, अपहरण के अलावा पॉक्सो के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.