Move to Jagran APP

बिहार में 41 BDO का तबादला, 99 CO भी बदले गये, देखें यहां पूरी लिस्ट

बिहार में IAS, IPS, DSP के थोकभाव में तबादले के बाद अब काफी संख्या में प्रदेश के BDO-CO का ट्रांसफर किया गया है। CO को 25 फरवरी तक योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 07:42 PM (IST)
बिहार में 41 BDO का तबादला, 99 CO भी बदले गये, देखें यहां पूरी लिस्ट
बिहार में 41 BDO का तबादला, 99 CO भी बदले गये, देखें यहां पूरी लिस्ट

पटना [जेएनएन]। बिहार में आइएएस, आइपीएस, डीएसपी के थोकभाव में तबादले के बाद अब काफी संख्या में प्रदेश के बीडीओ-सीओ का ट्रांसफर किया गया है। सरकार ने बुधवार को प्रदेश के 41 प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) का तबादला किया है। वहीं सरकार ने 99 अंचल पदाधिकारी (CO) का भी ट्रांसफर किया है। दोनों की अधिसूचना सरकार की ओर से जारी कर दी गई है। 

loksabha election banner

जारी अधिसूचना के अनुसार अररिया जिले के जोकीहाट व पलासी, गया जिले के वजीरगंज व अतरी, मधेपुरा जिले के चौसा, बिहारीगंज व गम्हरिया, मधुबनी के खुटौना व हरलाखी, दरभंगा जिले के हनुमाननगर, सिंहवाड़ा व बहादुरपुर तथा कैमूर के भभुआ व अघौड़ा के बीडीओ बदले गए हैं। इसी तरह अन्य प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी का ट्रांसफर किया गया है। 

उधर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने नव पदस्थापित सीओ को 25 फरवरी तक योगदान देने को कहा है। उन्होंने निदेशक, चकबंदी-भू अर्जन  के अलावा सभी डीएम को कहा है कि वे अपने स्तर से इन अधिकारियों को पूर्व पदस्थापित कार्यालयों से विरमित कर दें। मेहरोत्रा ने बताया कि ये तबादले चुनाव आयोग के निर्देश पर किए गए हैं।  

बदले गए राज्‍य के ये अंचल पदाधिकारी 
इसके साथ ही राज्य सरकार ने बुधवार को 99 सीओ और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों का तबादला किया। उनके नाम और अंचल इस तरह हैं : विजय कुमार गुप्ता-पलासी, चंद्रशेखर सिंह-परबत्ता, शंभूशरण राय-चानन, नागेंद्र प्रसाद-बेलहर, रितेश वर्मा-डंडारी, सुमंत नाथ-छौड़ाही, पुरेंद्र कुमार सिंह-चैनपुर, विनय कु मार-अघौरा, महेंद्र प्रसाद-चांद, धर्मनाथ बैठा-फुलपरास, संजय कुमार शाही-कलुआही, अभय कांत मिश्र-बिहारीगंज, मनोरंजन प्रसाद-घैलाढ़, अनुज कुमार झा-बरियारपुर, महेश पाठक-टेटिया बम्बर, पवन कुमार झा-मुरौल, शिवजी कुमार भटट-टेढ़ागाछ, चंद्रमा राम-हसनपुरा, देवनारायण झा-रघुनाथपुर, मिथिलेश कुमार सिंह-लकड़ी नवीगंज, पारसनाथ राय-दरौंदा, रविशंकर सिन्हा-शाहपुर, अशोक कुमार सिंह-सुगौली, नंदकिशोर सिंह-गड़हनी, नवीन भूषण-गौराडीह, अजय मणि-तरारी, राजीव रंजन श्रीवास्तव-गौनाहा, मनी कुमार वर्मा-बनजरिया, विजेंद्र कुमार सिंह-फेनहारा, प्रभात कुमार-छौड़ादानो, अर्जुन कुमार विश्वास-बनमंखी, दीपक कुमार-पूर्णिया पूर्व, प्रवीण कुमार पांडेय-पटना सदर, सुरजेश्वर श्रीवास्तव-करहगर, आलोकचंद्र रंजन-बिक्रमगंज, श्याम सुंदर राय-नासरीगंज, आशीष कुमार-संझौली, अनिल प्रसाद सिंह-सूर्यपुरा, शैलेंद्र कुमार-अरियरी, राजीव रंजन-बिथान, प्रमोद कुमार रंजन-मोहिउद्दीन नगर, अरविंद कुमार सिंह-महिषी, नारायण बैठा-कहरा, अरविन्द उद्भव-चोरौत, अश्विनी कुमार सिंह-रून्नी सैदपुर, स्वामीनाथ राम-बनियापुर, ललित कुमार सिंह-मशरख, रणधीर प्रसाद-पानापुर, मनोज कुमार राय-मरौना, नागेंद्र कुमार रस्तोगी-किशनपुर, कमल प्रसाद साह-हायाघाट, कैलाश चौधरी-हनुमाननगर, विनोद कुमार-गौरा बौराम, रणधीर प्रसाद-बरहट, शिव कुमार शर्मा-खैरा, अजय कुमार सिन्हा-अलीगंज, राजीव रंजन-मखदुमपुर, विनोद कुमार गुप्ता-निर्मली, पवन कुमार-रोह, निरंजन कुमार घोष-काशीचक, इंदुभूषण श्रीवास्तव-सोनभद्र वंशी सूर्यपुर, अवधेश झा-खिजरसराय, छोटेलाल पासवान-टनकुप्पा, विजेंद्र कुमार-वजीरगंज, अशोक कुमार-मोहरा, निर्मल राम-परैया, विमल कुमार घोष-पंचदेवरी, नीरज कुमार सिंह-पिपरिया, अरविन्द कुमार अजीत-जोकीहाट, अजाजुद्दीन अहमद-परसौनी, सुशील कुमार उपाध्याय-सिंहवाड़ा, अबुल कैसर-धरहरा, राजेश कुमार सिन्हा-डोभी, संजीव कुमार-फारबिसगंज, विपिन कुमार सिंह-हथुआ, संजय कुमार-सुरसंड, विजय कुमार सिंह-डुमरांव, प्रमोद कुमार सिंह-बेनीपटटी, अनुज कुमार-के नगर, बसंत कुमार राय-बारुण, रवींद्र कुमार भारती-कांटी, दिलीप कुमार-गया सदर, सुनील कुमार साह-बेलछी, विनोद कुमार मिश्र-रामनगर, सुधीर प्रसाद सिंह-सुप्पी, संजय कुमार झा-रजौली, संजय कुमार अंबष्ठ-आरा सदर, वीरेंद्र कुमार-मोतिहारी सदर, चौधरी वसंत कुमार सिंह-कराय परसुराय, अशोक कुमार सिन्हा-लहलादपुर, अजय कुमार-धोरैया, नरेश कुमार सिन्हा-मधेपुर,   विजय कुमार तिवारी-सरायरंजन, शशि भूषण कुमार-कटोरिया, विद्यानंद झा- बसंतपुर एवं राकेश कुमार-गुठनी। इनके अलावा जनार्दन प्रसाद सिंह को लखीसराय का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, ओमप्रकाश को प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बेगूसराय एवं मनोज कुमार को कैमूर का प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी बनाया गया है।

यहां देखे तबादला किए गए BDO की लिस्ट 

 

यहां देखें तबादला किए गए CO की लिस्ट 

 

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.