Move to Jagran APP

बिहार में दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो महिला के शरीर को सिगरेट से दागा, फिर जलाकर ली जान

दहेज में तीन लाख नहीं मिलने पर गोपालगंज में ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले साक्ष्य मिटाने के लिए महिला के शव को ठिकाने लगाकर घर छोड़कर फरार हो गए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 05:16 PM (IST)
बिहार में दहेज की मांग नहीं हुई पूरी तो महिला के शरीर को सिगरेट से दागा, फिर जलाकर ली जान
दहेज में तीन लाख मिलने पर महिला को जलाकर मार दिया गया। प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज): बिहार में दहेज के लिए फिर एकबार जान ली गई है। लड़की पक्ष से मांगे गए तीन लाख रुपये नहीं मिलने पर सोमवार की देर शाम कटेया थाना क्षेत्र के छितौना गांव में ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले महिला के शव को घर पर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों से इस वारदात की जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह कटेया थाना पहुंचे महिला के भाई ने अपनी बहन के पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

प्रताड़ित किए जाने की दी थी जानकारी

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के फतहां गांव निवासी शंभू चौहान की पुत्री निशा की शादी 30 जून 2020 को कटेया थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी दीनानाथ चौहान के पुत्र राजकुमार चौहान के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर निशा देवी से दहेज में तीन लाख रुपये की मांग ससुराल वाले करने लगे। इसके लिए उनके साथ मारपीट की जाने लगी। कुछ दिन पहले दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने निशा देवी को सिगरेट से दाग दिया था। इसके बाद उन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की जानकारी अपने मायके के लोगों को दी।

मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाई आग

दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की जानकारी मिलने पर मायके के लोग निशा देवी के ससुराल जाकर ससुराल वालों को काफी समझाया लेकिन, निशा को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार की देर शाम शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर उन्हें मार डाला गया। इसके बाद ससुराल वाले महिला के शव को ठिकाने लगाकर घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों से वारदात की सूचना मिलने पर मायके के लोग छितौना पहुंच कर देखे कि घर के सारे लोग फरार हैं और घर में ताला बंद है। इस वारदात को लेकर निशा के भाई मुकेश कुमार ने बहनोई राजकुमार चौहान, ससुर दीनानाथ चौहान सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.