बीच नदी नाव में हुआ जोरदार धमाका, जानिए कैसे बची लोगों की जान
नाव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। फिर जोरदार विस्फोट के बाद पूरे नाव में आग फैल गई। दुर्घटना के बाद नौका पर सवार 20 लोगों ने कूदकर जान बचाई।
पटना [जेएनएन]। बीच मंझधार चलती नाव में अचानक विस्फोट हुआ। नाव में आग पकड़ ली। जान बचाने के लिए नाव में सवार लाेग नदी में कूद पड़े। सौभाग्य से सभी बचा लिए गए। घटना बिहार के सारण जिला अंतर्गत दिघवारा थाना क्षेत्र के बसंतपुर घाट के समीप देर रात हुई।
मिली जानकारी के अनुसार पहलेजा निवासी गुड्डू राय की नाव पहलेजा घाट की ओर सोन नदी से बालू लादने के लिए जा रही थी। इसपर नाविक पिंटू साहनी सहित 20 मजदूर सवार थे। रास्ते में नाविक और मजदूर नाव में रसोई गैस सिलेंडर से खाना बनाने लगे। इस दौरान गैस लीकेज के कारण सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे नाव में फैल गई।
यह भी पढ़ें: इस लड़की का फेसबुक पर जबरदस्त क्रेज, लालू से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग
अचानक की इस दुर्घटना के बाद नाव पर सवार लोगों ने जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। सभी की जान तो बच गई, लेकिन मजदूरों के करीब 50 हजार नगद व कपड़ा समेत अन्य सामान नष्ट हो गए। घटना के बाद सारण के डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: सब्जी वाली ने लात-घूंसों से उतारी दरोगा की दबंगई, VIDEO वायरल