बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली AIIMS, बीमार अरुण जेटली का जाना हाल
भाजपा के वरीय नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली काफी बीमार हैं। उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। बिहार के सीएम नीतीश दिल्ली एम्स पहुंचे और हाल-चाल जाना।
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 06:36 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 09:56 PM (IST)
पटना, जेएनएन। भाजपा के वरीय नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली काफी बीमार हैं। उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। उनकी स्थित चिंताजनक बनी हुई है। इलाजरत अरुण जेटली का हाल जानने बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
बताया जाता है कि नीतीश कुमार वहां काफी देर तक रुके। डॉक्टरों से भी उन्होंने बात की। इसके पूर्व नीतीश कुमार शनिवार की दोपहर में पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। शाम में दिल्ली पहुंचने के बाद वे एयरपोर्ट से सीधे एम्स पहुंचे।
सीएम नीतीश कुमार ने अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम के साथ बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे। मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली नौ अगस्त से दिल्ली एम्स के आइसीयू में भर्ती हैैंं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें