Move to Jagran APP

आसमानी कहर: बिहार में वज्रपात से 25 मरे, सर्वाधिक मौतें भागलपुर और बेगूसराय में

बिहार में बुधवार को आसमान से मौत टपकी। वज्रपात की घटनाओं में 25 लाेगों की जान चली गयी। इसमें सर्वाधिक मौत भागलपुर बेगूसराय पूर्णिया व सहरसा में हुई।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 26 Jun 2019 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jun 2019 11:04 PM (IST)
आसमानी कहर: बिहार में वज्रपात से 25 मरे, सर्वाधिक मौतें भागलपुर और बेगूसराय में
आसमानी कहर: बिहार में वज्रपात से 25 मरे, सर्वाधिक मौतें भागलपुर और बेगूसराय में

पटना, जेएनएन। बिहार में मौसम ने फिर करवट ली। तेज आंधी-पानी से जहां भीषण पड़ रही गर्मी से लोगों को थोड़ी निजात मिली, वहीं प्रदेश में वज्रपात से 25 लोगों की मौत हो गई है। इसमें सबसे अधिक भागलपुर व बेगूसराय में माैत की घटना हुई है। बाकी अन्‍य जिलों में मौत की घटनाएं हुई हैं। मरनेवालों में महिलाएं तथा बच्चियां भी शामिल हैं। वहीं इसमें दर्जनों झुलसे हैं। कोसी, सीमांचल, पूर्व बिहार, उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार में तेज हवा और बारिश के बीच वज्रपात हुआ। 

loksabha election banner

कोसी और सीमांचल में नौ लोगों की मौत
कोसी और सीमांचल के इलाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग झुलस गए। पूर्णिया के करियात पंचायत के भटगामा गांव में एक ही परिवार की दो महिलाओं व एक बच्ची को मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह झुलस गए। कटिहार जिले में सोना देवी (50 वर्ष) की मौत हो गई। शेखपुरा में मोजिबुर रहमान की एक गाय मर गई व उसके दो घर भी जल गए। अररिया में ङ्क्षवदेश्वरी शर्मा की पत्नी रेखा देवी (49 वर्ष) की मौत हो गई और उसकी पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई। सहरसा में एक महिला सहित तीन की मौत हो गयी। मधेपुरा में खेत में मूंग तोड़ रही 25 वर्षीय महिला झुलस गई। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पूर्व बिहार में वज्रपात से सात की मौत, चार जख्मी 

पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, खगडिय़ा, लखीसराय व मुंगेर जिलों में कुछ देर तक हुई झमाझम बारिश के बीच वज्रपात से सात लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग झुलस गए। मृतकों में भागलपुर के चार, जमुई के दो तथा खगडिय़ा का एक व्यक्ति शामिल है। जमुई के झाझा प्रखंड के बलियाडीह में बज्रपात की चपेट में आने से तीन बच्चियां भी झुलसने से घायल हो गई हैं। वज्रपात से दो दर्जन से अधिक मवेशियों की भी मौत होने की सूचना है। भागलपुर में 15 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। यहां शहर व देहाती खेत्रों में आंधी के कारण कई पेड़ों के गिरने से आवागमन बाधित हुई। 

उत्तर बिहार में वज्रपात से चार मरे

उत्तर बिहार में बारिश के दौरान ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों में पूर्वी चंपारण व शिवहर के एक-एक और दरभंगा के दो लोग हैं। 

बेगूसराय में चार मरे और गया में एक की मौत

बेगूसराय में अलग-अलग प्रखंडों में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। गया जिलान्तर्गत फतेहपुर प्रखंड के पहाड़पुर में बुधवार को वज्रपात से 14 वर्षीय अजय कुमार की मौत हो गई। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। एक निजी कोचिंग संस्थान के परिसर में बुधवार को कुछ किशोर-किशोरी खेल रहे थे। उसी दौरान बारिश शुरू हुई। अचानक वज्रपात हो गया। कई बच्चे घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां अजय की मौत हो गई।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.