पटना में युवती से छेड़खानी का विरोध करने आई मामी को मनचले ने मारी गोली
पटना में छेड़खानी का विरोध करना युवती को महंगा पड़ गया। मनचले ने युवती की मामी को गोली मार दी।
By Edited By: Published: Sun, 26 May 2019 01:38 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 09:11 AM (IST)
पटना, जेएनएन। थाना क्षेत्र के एक गाव में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी की मामी को गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया। इस संबंध में किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरी पुत्री गाव में ही अपने मौसी के घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गाव के ही कुछ युवकों ने छेड़खानी का प्रयास किया। घर पहुंचकर बेटी ने घटना की जानकारी दी।
जब हमलोग आरोपित युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो मनचले मारपीट करने लगे और विरोध करने पर किशोरी की मामी को गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही महिला बेहोश होकर गिर पड़ी जिसे प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद खैरुल ने पुलिस को बताया कि हम अपने भाई मोहम्मद कुदरत के साथ घर जा रहे थे।
इसी दौरान मो. अफताब और उनके परिजनों ने हमलोगों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से नजमू निशा जख्मी हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छेड़खानी को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई है। मामला दर्ज कर दोनों पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें