Move to Jagran APP

वैशाली में राजद के सर्वाधिक विधायक फिर भी हार, भविष्य की राजनीति पर उठे सवाल

बिहार के वैशाली जिले में राजद के सर्वाधिक विधायक हैं। लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप व तेजस्‍वी भी वहां विधायक हैं। इसके बाद भी राजद हार गया। पढ़ें पड़ताल करती रिपोर्ट।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 10:33 PM (IST)
वैशाली में राजद के सर्वाधिक विधायक फिर भी हार, भविष्य की राजनीति पर उठे सवाल
वैशाली में राजद के सर्वाधिक विधायक फिर भी हार, भविष्य की राजनीति पर उठे सवाल

वैशाली, जेएनएन। बीते विधानसभा चुनाव में जनमत राजद के हौसले की बुलंदी का बड़ा कारण था। वैशाली जिले के 8 में चार पर राजद का कब्जा है। लालू प्रसाद के दोनों पुत्र यहीं से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में चुनावी अभियान के दौरान महागठबंधन के सिरमौर बने तेजस्वी यादव राघोपुर से विधायक हैं। बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव महुआ से विधायक हैं।

loksabha election banner

हाजीपुर से राजद के उम्मीदवार रहे शिवचंद्र राम राजापाकर से विधायक हैं। पातेपुर से प्रेमा चौधरी राजद से विधायक हैं। दो विधायक जदयू से हैं, महनार से उमेश सिंह कुशवाहा एवं वैशाली से राजकिशोर सिन्हा। वहीं हाजीपुर से भाजपा से अवधेश सिंह एवं लालगंज से लोजपा से राजकुमार साह विधायक हैं। राजद के चार विधायक जिला से होने के बावजूद महागठबंध के उम्मीदवार की हार ने आगामी विधानसभा के चुनाव में राजद के हाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

जदयू के एनडीए का हिस्सा बनने के बाद दोनों के चार-चार विधायक 

जदयू के एनडीए का हिस्सा बनने के बाद दोनों ओर 4-4 विधायक रह गए हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बिहार की राजनीति के बड़े चेहरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ मिलने के बाद एनडीए को यहां काफी मजबूती मिली है।

अभी भी लालू प्रसाद बड़े चेहरे

हालांकि जिले की राजनीति में लालू प्रसाद भी यहां बड़ा चेहरा हैं। लालू-राबड़ी ने मुख्यमंत्री रहते इसी जिले के राघोपुर से ही लगातार प्रतिनिधित्व किया। लालू प्रसाद भले ही जेल में हों पर यहां चुनावी केंद्र ङ्क्षबदु में वे यहां न होते हुए भी बने रहे। इन सबके बावजूद मोदी-नीतीश के अंडर करंट ने समाजवाद के गढ़ में महागठबंध को चारों खाने चित कर दिया।

इस बार के लोकसभा के चुनाव में बदले हैं समीकरण

लोकसभा चुनाव 2019 में समीकरण बदले हैं। विधानसभा चुनाव 2015 में राजद का कांग्रेस एवं जदयू से चुनावी गठबंधन था। तीनों ने मिलकर यहां 6 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। इधर, भाजपा का लोजपा एवं रालोसपा के अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर (हम) से चुनावी गठबंधन था। एनडीए ने दो सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। लोकसभा के चुनाव के पूर्व ही यह समीकरण यहां बदल चुका है। एनडीए में भाजपा एवं लोजपा के अलावा जदयू शामिल हो चुका है। इधर, बिहार की राजनीति का मजबूत स्तंभ जदयू महागठबंध से अलग हो चुका है। हम एवं रालोसपा एनडीए से अलग होकर एनडीए का हिस्सा बन चुका है। 

विधानसभा चुनाव 2015 में दलों की स्थिति

विधानसभा         दल          विधायक                 प्राप्त मत

हाजीपुर               भाजपा      अवधेश कुमार सिंह     86773

लालगंज             लोजपा       राजकुमार साह          80842 

महुआ                राजद         तेजप्रताप यादव         66927

राजापाकर           राजद         शिवचंद्र राम              61251

राघोपुर              राजद          तेजस्वी प्रसाद यादव   91236

पातेपुर               राजद          प्रेमा चौधरी               67548

महनार              जदयू          उमेश सिंह कुशवाहा    69825

वैशाली               जदयू         राजकिशोर सिन्हा       79286

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.