भोजपुरी की यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे बनीं दुल्हन, दूल्हा बनकर आए निरहुआ
भोजपुरी फिल्मों की यू-ट्यूब क्वीन कही जाने वाले आम्रपाली दुबे दुल्हन बनी हैं और भोजपुरी स्टार दिनेशलाल यादव उनके दूल्हा बने हैं। दोनों का वीडियो यू-ट्यूब पर वायरल हो रहा है।
पटना, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भले ही आजमगढ़ से चुनाव हार गए हों, लेकिन उन्होंने आम्रपाली दुबे का दिल जीत लिया है। यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां निरहुआ आम्रपाली के दूल्हा बने हैं। दोनों अदाकारों की यूट्यूब पर चाहने वालों की संख्या लाखों में हैं।
यूट्यूब पर निरहुआ का एक भोजपुरी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और दिलकश अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ नजर आ रहे हैं।
यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। इस वीडियो में आम्रपाली दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। वहीं उनके दूल्हा बने हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua)।
आम्रपाली दुबे की अभी शादी नहीं हुई है और फैंस को उन्हें दुल्हन के लिबास में देखने का बहुत मन है। अब भले ही रियल लाइफ में न सही लेकिन रील लाइफ में आम्रपाली ने फैंस की इस हसरत को पूरा कर दिया है।
ये वायरल वीडियो फिल्म राजा बाबू का है। लगभग चार मिनट के इस वीडियो में वह दुल्हन बनकर भावुक होती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे पहले दर्जे की भोजपुरी अदाकारा हैं जिनकी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फॉलोइंग है। इतना ही नहीं इससे पहले आम्रपाली दुबे का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बिकिनी पहन पूल से बाहर आती हैं और उनका ये अंदाज देख दिनेश लाल यादव निरहुआ दीवाने हो जाते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप