निरहुआ पर चढ़ा होली का रंग, कहा- आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली- Video Viral
दिनेशलाल यादव निरहुआ पर अभी से ही होली की खुमारी छा गयी है। तभी तो उन्होंने आम्रपाली दुबे से कहा-आवा एे आम्रपाली निरहुआ रंग डाली वीडियो हुआ वायरल।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 10:42 PM (IST)
पटना, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपने फैन्स के लिए होली त्योहार पर जबरदस्त तोहफा लेकर आए हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी का भोजपुरी सॉन्ग यूट्यूब पर जमकर धूम मचा रहा है। गाने के बोल हैं 'आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना जा रहा है।
इस भोजपुरी वीडियो में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की नोक-झोंक बहुत ही कमाल की है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।
दरअसल, भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का यह सॉन्ग 'आवा रे आम्रपाली निरहुआ रंग डाली' होली अल्बम से है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने गाया है।
होली के इस चटपटे भोजपुरी गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। होली के इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे का डांस भी कमाल है, और दोनों शानदार लग रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें